Gonda News: अमरुद के पेड़ से लटका मिला युवती का शव
गोंडा, अक्टूबर 28 -- Gonda News: नवाबगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के हरिवंशपुर के चकमखा गांव में मंगलवार रात एक 20 वर्षीय युवती ने घर के सामने लगे अमरूद के पेड़ की डाल से फंदा लगाकर जान दे दी। बुधवार सुबह युवती का शव पेड़ से लटकता देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चकमखा गांव निवासी जगत ने बताया कि मंगलवार रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सोने चले गए थे। बुधवार सुबह करीब पांच बजे उठने पर उनकी बेटी मधु (20) घर के सामने लगे अमरूद के पेड़ से लटकती मिली। घटना की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जाता है कि मधु की मां की करीब एक वर्ष पहले मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। एसओ ने बताया कि युवती की आत्महत्या की सूचना मिली है। मामले में आवश्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.