Gonda News: अंडरपास में भरा पानी, आने-जाने में हो रही परेशानी
गोंडा, अगस्त 11 -- Gonda News: गोंडा, संवाददाता। विभिन्न रेल प्रखंडों पर वाहन सवारों के आवागमन के लिए बनाए गए अंडर पास अब लोगों की परेशानी बढ़ाने लगे हैं । बरसात का पानी अंडरपास में भरा हुआ है। इससे सैकड़ों गांव के हजारों लोगों के सामने आने-जाने में चुनौती बनी हुई है। अंडरपास में पानी भरा होने से आसपास गांव के लोगों का आवागमन बंद हो गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल अंतर्गत स्थित गोंडा बस्ती रेल प्रखंड पर स्टेशनों के बीच दर्जनों स्थानों पर बनाए गए अंडरपास ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। मोतीगंज झिलाही स्टेशन के बीच में समपार संख्या 248 के पास बने अंडरपास में काफी पानी भरा हुआ है। इसके अलावा रेलवे क्रॉसिंग संख्या 249 पर बने अंडरपास में भी पानी भरा हुआ है। दोनों अंडर पास में पानी भरा होने से ककरहवा, पूरेबंशवन, खखरेभारी, महेवा गोपाल, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.