नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- Gold Silver Price Today 7 April: युद्ध के बीच सोने-चांदी के रेट में आज भी गिरावट है। एमसीएक्स पर सोने का वायदा भाव Rs.350 गिरकर Rs.1,49,625 प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि एमसीएक्स चांदी की कीमत मंगलवार को शुरुआती कारोबार में लगभग Rs.1,600 गिरकर Rs.2,31,800 प्रति किलोग्राम पर आ गई। दूसरी ओर इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने का भाव लगातार तीसरे दिन टूटा है। मंगलवार को सिंगापुर के कारोबार में सोने की कीमत 0.5% फिसलकर 4,627 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। कारोबार के दौरान यह 0.7% तक नीचे 4,620 डॉलर के स्तर पर भी चला गया था। पिछले दो सत्रों में सोना पहले ही 2% से अधिक गिर चुका है। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत भी 1.2% गिरकर 71.96 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भावकारण 1. ट्रंप के ईरानी अल्टीमेटम से बढ़ी बेचैनी इस ...