Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी के भाव में आज उछाल, अमेरिका-ईरान टेंशन का असर
नई दिल्ली, फरवरी 20 -- Gold Silver Rate Today 20 Feb: एमसीएक्स पर चांदी के भाव आज 1 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,43,874 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए। वहीं, सोने की कीमतों में भी हल्की बढ़त दर्ज की गई और यह 0.2 प्रतिशत चढ़कर 1,55,365 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। इस तेजी की मुख्य वजह अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ परमाणु समझौते को लेकर बातचीत के लिए केवल 10 से 15 दिनों का समय तय किया है। उनकी इस टिप्पणी के बाद तनाव और बढ़ गया है, क्योंकि अमेरिका ने इस क्षेत्र में अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ा दी है। विश्लेषकों का मानना है कि यह 2003 के इराक युद्ध से पहले की सबसे बड़ी सैन्य तैनाती है। ऐसे में निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने-चांदी की ओर रुख कर रहे हैं।ग्लोबल मार्केट का हाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.