नई दिल्ली, जून 18 -- सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। बुधवार 18 जून को 24 कैरेट सोना 816 रुपये टूटकर 1,49,332 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी 3,988 रुपये सस्ती होकर 2,43,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार जून महीने में अब तक सोना 7,131 रुपये और चांदी 19,650 रुपये तक सस्ती हो चुकी है।ऑल टाइम हाई से सोना 26 हजार रुपये से ज्यादा नीचे सोने की कीमतें अब अपने रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे आ चुकी हैं। IBJA के मुताबिक 24 कैरेट सोने का ऑल टाइम हाई 1,76,121 रुपये प्रति 10 ग्राम था। मौजूदा भाव इससे 26,789 रुपये कम हैं। वहीं चांदी का रिकॉर्ड हाई 3,85,933 रुपये प्रति किलो रहा है। मौजूदा कीमत इस स्तर से 1,42,233 रुपये नीचे है। यह भी पढ...