नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- शादी के सीजन के बीच सर्राफा बाजार से बड़ी खबर सामने आई है। 29 अप्रैल को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है, जिससे खरीदारों को थोड़ी मायूसी हाथ लगी है। 24 कैरेट सोना आज Rs.39 महंगा होकर Rs.1,48821 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि, चांदी के भाव में Rs.2370 की उछाल दर्ज की गई है। यह Rs.2,38,911 प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई है। इस तेजी ने बाजार में नई हलचल पैदा कर दी है, खासकर उन लोगों के लिए जो शादी के लिए खरीदारी की तैयारी कर रहे हैं।22 और 18 कैरेट गोल्ड के नए रेट आईबीजेए (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 22 कैरेट सोने का भाव Rs.36 चढ़कर Rs.1,36,320 प्रति 10 ग्राम हो गया है। इसमें जीएसटी शामिल नहीं है। अगर 3% जीएसटी जोड़ें तो यह कीमत करीब Rs.1,40,409 तक पहुंचती है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड भी Rs.29 महंगा...