नई दिल्ली, फरवरी 6 -- Gold Silver Rate 6 Feb.: सर्राफा बाजारों में आज भी सोने-चांदी के भाव में गिरावट है। 24 कैरेट सोना 1013 रुपये सस्ता हो गया है। जबकि, चांदी एक झटके में ही 13155 रुपये टूट गई है। इस गिरावट के साथ पिछले 8 दिनों में सोना सर्राफा मार्केट के अपने ऑल टाइम हाई 176121 से 24632 रुपये सस्ता हो चुका है। जबकि, चांदी 29 जनवरी के अपने ऑल टाइम हाई 385933 रुपये किलो से 144749 रुपये सस्ती हो चुकी है। आज सोना बिना जीएसटी 151489 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला। जबकि, चांदी 241184 रुपये प्रति किलो के हिसाब से खुली। जीएसटी समेत सोना आज 156033 रुपये और चांदी 248419 रुपये पर आ गई है। वहीं, प्लैटिनम भी 2596 रुपये टूटकर 63357 रुपये पर आ गया है। गुरुवार को चांदी बिना जीएसटी 254339 रुपये पर बंद हुई। इसी तरह सोना बिना जीएसटी 152502 रुपये प्रत...