नई दिल्ली, जून 29 -- Gold Silver Price Today: पिछले हफ्ते लगातार हो रही गिरावट के बाद आज सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन ने सोने और चांदी की नई कीमतों का ऐलान कर दिया है। गुरुवार की तुलना में आज सोमवार को दाम काफी बढ़ गया है। बता दें, शुक्रवार को मुहर्रम, शुक्रवार और शनिवार को साप्ताहिक छुट्टी की वजह से नए दाम का ऐलान नहीं किया गया था। यह भी पढ़ें- 1 जुलाई से इन लोगों को नहीं मिलेगा Indane, HP और भारत गैस का सिलेंडर!2038 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ा गोल्ड का रेट (Gold Rates Today) इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स के अनुसार गुरुवार की शाम को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 139873 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। जोकि आज 141911 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। यानी कीमतों में 2038 रुपये की बढ़ोत...