नई दिल्ली, जून 15 -- Gold Silver price today: सोने और चांदी की कीमतों में आज सोमवार को तेज उछाल देखने को मिली है। इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार 24 कैरेट गोल्ड का रेट शुक्रवार की तुलना में 2560 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया है। वहीं, बुलियंस मार्केट में चांदी का रेट आज फिर से 251000 रुपये के पार पहुंच गया है। सोने और चांदी कीमतों में उछाल की वजह बना अमेरिका और ईरान समझौता। दोनों देश के बीच समझौता होने जा रहा है। यही वजह है कि गोल्ड मार्केट से लेकर शेयर बाजार तक हर जगह तेजी देखने को मिल रही है। यह भी पढ़ें- जेवरएयरपोर्ट के बनने से प्लॉट्स के दाम 536% तक बढ़ा, फ्लैट्स हुआ 156% महंगा इसके अलावा अधिक मास समाप्त होने जा रहा है। शादियों का सीजन फिर से शुरू होगा। ऐसे में घरेलू स्तर पर गोल्ड की डिमांड में इजाफा देखने को...