नई दिल्ली, मई 15 -- Gold Silver Price today: सोने और चांदी की कीमतों में आज भारी गिरावट देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड और सिल्वर का रेट आज लुढ़क गया है। कीमतों में गिरावट के पीछे की वजह महंगाई और ब्याज दरों में बढ़ोतरी को माना जा रहा है। मौजूदा परिस्थितियों को देखकर लगता है कि ब्याज दरों में हुए इजाफे से लम्बे समय तक कोई राहत नहीं मिलने जा रही है। इसके अलावा निवेशकों की नजर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच चल रही बातचीत पर भी है। एमसीएक्स जुलाई 2026 सिल्वर फ्यूचर्स का रेट 11700 रुपये या फिर 4 प्रतिशत की गिरावट के बाद 279458 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गया है। वहीं, गोल्ड फ्यूचर्स 2026 जून का रेट 1600 रुपये या फिर 1 प्रतिशत की गिरावट के बाद 160355 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर...