नई दिल्ली, अगस्त 28 -- Gold Silver Price Today: आज शुक्रवार 28 अगस्त को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। यूएस फेड रिजर्व के चेयरमैन केविन वार्श की स्पीच से पहले एमसीएक्स में गोल्ड और सिल्वर का रेट कम हो गया है। आज सुबह एमसीएक्स गोल्ड अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट्स का रेट 0.57 प्रतिशत की गिरावट के बाद 158085 रुपये के स्तर पर आ गया। वहीं, एमसीएक्स सिल्वर सितंबर फ्यूचर्स का रेट 0.55 प्रतिशत की गिरावट के बाद 239320 रुपये प्रति किलोग्राम किलोग्राम के स्तर पर आ गया। बता दें, अमेरिकी गोल्ड मार्केट में भी गिरावट देखने को मिल रही है। स्पीच से पहले यूएस गोल्ड फ्यूचर्स दिसंबर का रेट 0.40 प्रतिशत की गिरावट के बाद 4627.95 डॉलर प्रति ट्रॉय आउंस के स्तर पर आ गया है। यह भी पढ़ें- रक्षा बंधन के दिन शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 200 से अधिक अंक ...