नई दिल्ली, मई 26 -- Gold Silver Price Today: आज मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। आज सुबह एमसीएक्स गोल्ड फ्यूचर्स 0.24 प्रतिशत की गिरावट के बाद 158699 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, एमसीएक्स सिल्वर का रेट 1.22 प्रतिशत की टूटने के बाद 273349 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर है। बता दें, इंटरनेशनल मार्केट्स में सिल्वर का रेट 1.8 प्रतिशत की गिरावट के बाद 76.66 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, स्पॉट गोल्ड का रेट 0.7 प्रतिशत की गिरावट के बाद 4537.54 डॉलर प्रति आउंस पर था। यह भी पढ़ें- शेयर बाजार में आज गिरावट, सेंसेक्स 200 से अधिक अंक लुढ़का, निफ्टी 24000 के नीचेक्यों गिरा है सोने और चांदी का रेट? (Why Gold Rates Falls) कल सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी...