नई दिल्ली, मई 4 -- Gold silver price today: सोने की कीमतों में आज सोमवार को भारी गिरावट देखने को मिली है। शादियों के सीजन में सोने का रेट गिरने से भारतीय परिवारों ने राहत की सांस ली है। बता दें, गुरुवार की शाम के मुकाबले आज सुबह सोने का रेट 1906 रुपये प्रति 10 ग्राम लुढ़क चुका है। यह भी पढ़ें- 8वां वेतन आयोग: फिटमेंट फैक्टर, पुरानी पेंशन, 6 महीनों में क्या-क्या हुआक्या है आज 24 कैरेट गोल्ड का रेट (gold price today) इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिशन की रिपोर्ट के अनुसार 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज सोमवार की सुबह 148357 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। वहीं, गुरुवार की शाम को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 150263 रुपये प्रति 10 ग्राम था। बता दें, शुक्रवार, शनिवार और फिर रविवार को छुट्टी की वजह से कीमतें जारी नहीं हुई थी।23 से 14 कैरेट गोल्ड का क्या है...