नई दिल्ली, जून 1 -- Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार के मुकाबले आज सोमवार को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1444 रुपये प्रति 10 ग्राम गिर गया है। वहीं, चांदी की कीमतों में भी शुक्रवार के मुकाबले गिरावट देखने को मिली है। बता दें, इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन ने नई कीमतें आज जारी कर दी हैं। यह भी पढ़ें- सेबी ने लगाया कंपनी पर 29 करोड़ रुपये जुर्माना, शेयर 4.8% तक लुढ़काआज क्या है 24 कैरेट गोल्ड का रेट (Gold Rate Today) 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज सोमवार को गिरावट के बाद 155599 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इससे पहले शुक्रवार को दोपहर में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 157043 रुपये प्रति 10 ग्राम था। यानी तब से अबतक कीमतों में 1444 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखने को मिली है।23 कैरेट से 14 कैरेट गोल्ड क...