नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में आज तेजी देखने को मिली है। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की तरफ से जारी रेट के अनुसार 24 कैरेट गोल्ड का दाम 150305 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। बुधवार के बाद एक बार फिर से सोने का रेट 1.50 लाख रुपये को क्रॉस करने में सफल रहा है। बता दें, आज शुक्रवार को चांदी की कीमतों में भी तेजी दर्ज की गई है।कितना बढ़ा 24 कैरेट गोल्ड का रेट? इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार कल सुबह 24 कैरेट गोल्ड का रेट 149536 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जोकि आज 150305 रुपये के रेट पर पहुंच गया है। यानी कीमतों में 769 रुपये प्रति 10 ग्राम का इजाफा हुआ है। यह भी पढ़ें- 1 पर 1 शेयर बोनस, 5 टुकड़ों में भी बंटने जा रहा स्टॉक, रिकॉर्ड डेट तयचांदी की कीमतों में 5538 रुपये की बढ़ोतरी IBJA के ...