नई दिल्ली, मार्च 30 -- Gold Silver Price Today: एमसीएक्स पर सुबह ओपनिंग के समय सोने ने तेवर नरम दिखे, लेकिन दोपहर होते-होते दोनों धातुओं के तेवर गरम हो गए। दोपहर सवा एक बजे के करीब एमसीएक्स पर सोने का वायदा भाव पिछले बंद की तुलना में 342 रुपये ऊपर 147612 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। जबकि, चांदी पिछले बंद 227750 रुपये प्रति किलो के मुकाबले 228483 पर ट्रेड कर रही थी। इसमें 733 रुपये की बढ़त थी। इससे पहले एमसीएक्स पर सुबह सोने का भाव गिरावट के साथ 1,44,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला और इंट्राडे के निचले स्तर पर पहुंच गया। दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार, 30 मार्च को सोना और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली। अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध पांचवें हफ्ते में पहुंच गया है, जिससे बाजार में अनिश्चितता बनी हुई ह...