नई दिल्ली, जून 22 -- सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार 22 जून को शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिली। अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता में प्रगति की खबरों के बाद निवेशकों ने निचले स्तरों पर खरीदारी की, जिससे घरेलू वायदा बाजार में दोनों कीमती धातुओं को सहारा मिला। हालांकि, अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड यील्ड में मजबूती के कारण तेजी सीमित रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अगस्त डिलीवरी वाला सोना सुबह करीब 10:20 बजे 0.37% बढ़कर 1,47,747 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं जुलाई वायदा चांदी 1% की तेजी के साथ 2,35,518 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।अमेरिका-ईरान वार्ता से बढ़ी उम्मीद रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच हुई बातचीत का पहला दौर सकारात्मक रहा है। दोनों देशों ने लेबनान में जारी हिंस...