नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- Gold Silver Price 6 Nov.: शादी के सीजन की शुरुआत में ही सोने के दाम में गिरावट और चांदी के भाव में बढ़ोतरी देखी गई। गुरुवार 6 नवंबर को 24 कैरेट सोना 319 रुपये सस्ता होकर 1,20,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। जीएसटी जोड़ने पर यह दर 1,23,703 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं, चांदी आज 1,208 रुपये की तेजी के साथ 1,47,358 रुपये प्रति किलो पर खुली। जीएसटी समेत इसका रेट 1,51,778 रुपये प्रति किलो है।गोल्ड रेट में भारी गिरावट 24 कैरेट सोना अब अपने 17 अक्टूबर के ऑल-टाइम हाई से 10,774 रुपये सस्ता हो गया है। यह निवेशकों के लिए एक आकर्षक स्तर बन सकता है। आईबीजेए (इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन) दिन में दो बार दरें जारी करता है। एक बार दोपहर 12 बजे और दूसरी बार शाम 5 बजे के करीब।कैरेट के अनुसार सोने के ताजा भाव 23 कैरेट गोल्ड ...