नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- Gold Silver Price Today: अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) से पहले सोने और चांदी की कीमतों में आज बड़ी तेजी दर्ज की गई है। इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की तरफ जारी रेट के अनुसार 24 कैरेट गोल्ड आज 152949 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से मिल रहा है। जोकि सोमवार की शाम की तुलना में 2938 रुपये अधिक है। IBJA रेट्स के अनुसार 24 कैरेट गोल्ड का रेट सोमवार की शाम को 150011 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। वहीं, चांदी की कीमतों में सोमवार की तुलना में 13874 रुपये का इजाफा हुआ है। बता दें, कल यानी मंगलवार को अम्बेडकर जयंती की वजह से इंडियन बुलियंस एसोसिएशन की तरफ से गोल्ड और सिल्वर की कीमतों का ऐलान नहीं किया गया था। यह भी पढ़ें- LIC दे रही पहली बार बोनस शेयर, सिर्फ इन निवेशकों को होगा फायदा, 5% चढ़े शेयर24 से 14 कैरेट गो...