नई दिल्ली, मार्च 23 -- सर्राफा बाजार में सोमवार (23 मार्च) को बड़ी गिरावट देखने को मिली, जहां सोना और चांदी दोनों अपने ऑल टाइम हाई से काफी नीचे आ गए हैं। IBJA के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 24 कैरेट सोना करीब Rs.1,35,141 प्रति 10 ग्राम पर खुला, जो पिछले बंद भाव से लगभग Rs.12,000 से ज्यादा सस्ता है। वहीं, चांदी भी भारी गिरावट के साथ Rs.2,01,500 प्रति किलो के स्तर पर आ गई। इस गिरावट के बाद सर्राफा बाजारों में सोना अपने ऑल टाइम हाई Rs.1,76,121 से करीब Rs.40,980 सस्ता हो चुका है, जबकि चांदी अपने उच्चतम स्तर से Rs.1,84,433 तक टूट चुकी है।50 दिनों में बड़ी गिरावट, निवेशक हैरान अगर वायदा बाजार की बात करें तो MCX पर सिर्फ 50-55 दिनों में ही कीमती धातुओं में भारी गिरावट आई है। सोना लगभग 25% तक गिर चुका है। चांदी में तो करीब 50% की गिरावट दर्ज हुई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.