नई दिल्ली, जून 19 -- Gold Silver Crash: ग्लोबल मार्केट में सोने-चांदी की कीमतों में आई कमजोरी के बीच शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों धातुओं के रेट में भारी गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में बढ़ोतरी के संकेत और डॉलर की मजबूती ने बुलियन बाजार पर दबाव बनाया है। सुबह 11 बजे MCX पर सोने का भाव 5350 रुपये यानी 2.06 फीसदी की गिरावट के साथ 146240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। चांदी के दाम 8899 रुपये यानी 3.73 फीसदी टूटकर 228721 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए।MCX पर सोने-चांदी के शुरुआती भाव एमसीएक्स पर सोने के फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट 2,134 रुपये यानी 1.43 फीसदी की गिरावट के साथ 1,47,175 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुले, जबकि इसका पिछला बंद भाव 1,49,378 रुपये था। वहीं, जुलाई डिलीवरी वाली चांदी के ...