नई दिल्ली, मार्च 28 -- Gold Rate Today: इजरायल-ईरान-अमेरिका युद्ध की वजह से दुनिया भर के बाजार में उथल-पुथल मची हुई है। गोल्ड की कीमतों पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। इस हफ्ते सोने की कीमतें फ्लैट ही रही हैं। हालांकि, सप्ताह के न्यूनतम स्तर से अगर देखें तो गोल्ड का भाव 17500 रुपये बढ़ गया है। भारत में एमसीएक्स गोल्ड रेट कल शुक्रवार को 147270 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था। जोकि सप्ताह के न्यूनतम स्तर 129595 रुपये की तुलना में 17500 रुपये अधिक है। यह भी पढ़ें- Petrol Diesel के दाम आज क्या कम हो गए? सरकार ने घटा दिया है 10 रुपए टैक्सइंटरनेशनल मार्केट में गिरा है दाम सोने की कीमतों में इंटरनेशनल मार्केट में इस सप्ताह गिरावट देखने को मिली है। COMEX गोल्ड रेट 4500 डॉलर प्रति आउंस के स्तर के ऊपर पहुंच कर बंद हुआ। भले ही यह 45...