नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- Gold Rate Today: सोने के भाव में लगातार गिरावट का दौर मंगलवार 29 सितंबर को भी जारी रहा। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में 200 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखने को मिली। सुबह के समय ये गिरावट अधिक थी लेकिन बाद इसमें कमी आई। दिल्ली, मुबंई, जयपुर लखनऊ, पटना जैसे शहरों में 10 ग्राम सोने का भाव 1.46 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया। बाजार में इस गिरावट के पीछे ईरान-अमेरिका तनाव और अमेरिकी केंद्रीय बैंक की ब्याज दरों को लेकर बदलती उम्मीदे अहम कारण रही। सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 5 अक्टूबर का सोना वायदा 1,46,513 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं 4 दिसंबर की चांदी वायदा कीमत 2,27,390 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमत करीब 4,125 डॉलर प्रति औंस...