नई दिल्ली, जुलाई 14 -- Gold Price Today: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने घरेलू बाजार में सोने की कीमतों पर असर डाला है। आज मंगलवार 14 जुलाई को सोने के दाम हरे निशान में है। गोल्ड 54 रुपये की बढ़त के साथ 1,41,060 रुपये पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,29,210 रुपये पर है। यहां जानें कि घरेलू सर्राफा बाजार में मंगलवार 14 जुलाई को सोने का दाम क्या रहा।दिल्ली में आज का सोने का रेट देश की राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 1,41,060 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,29,110 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। कल सोने का भाव 300 रुपये सस्ता होकर 1,40,510 रुपये पर बंद हुआ।बिहार में आज का गोल्ड रेट बिहार की राजधानी पटना में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,41,150 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। यहां दाम 64 रुपये चढ़ा है। कल यहां दाम 1.40...