नई दिल्ली, फरवरी 3 -- Gold Rate Review: सोने-चांदी के रेट 3 दिन औंधेमुंह गिरने के बाद फिर दौड़ पड़े हैं। आज सर्राफा बाजारों में सोना सोमवार के बंद भाव के मुकाबले 2783 रुपये उछलकर 151529 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी अपनी चमक बिखेरती हुई 4465 रुपये महंगी होकर 263965 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। चांदी की तरह सोने के भाव भी जितनी तेजी से उछले, उतनी ही तेजी से गिरे भी। और अब फिर उछलने लगे हैं। आइए देखें कि पिछले 15 कारोबारी दिनों में सोना कितने रंग बदला... 13 जनवरी: सोना 140284 रुपये पर था। इसमें एक दिन पहले के रेट के मुकाबले 165 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। 14 जनवरी: 24 कैरेट सोना एक झटके में 1731 रुपये महंगा होकर 142015 रुपये पर पहुंच गया। 16 जनवरी: सोने के भाव 422 रुपये टूटे और 10 ग्राम सोना 141593 रुपये पर आ गया। 19 जनवरी: स...