नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- Gold Price Today: देश में शादी का सीजन शुरू हो चुका है। सोने के भाव में लगातार गिरावट आ रही है। देश के ज्यादातर बुलियन मार्केट में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 360 रुपये की गिरावट के बाद 1,22,500 रुपये पर कारोबार कर रहा है। आज बुधवार 25 नवंबर 2026 को सोना फिर सस्ता हुआ है। 22 कैरेट का रेट 1,12,290 रुपये और 18 कैरेट गोल्ड का रेट 91,875 रुपये पर है। ज्यादातर सोने के गहने 22 कैरेट गोल्ड और डायमंड ज्वैलरी 18 कैरेट गोल्ड में बनती है। यहां जानिये देश के बड़े राज्यों यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली महाराष्ट्र में सोने का दाम आज बुधवार 25 नवंबर को क्या रहा।सोने की कीमतों में क्यों आ रही है लगातार गिरावट? अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर बनी चिंताओं का असर सोने की कीमतों पर पड़ र...