नई दिल्ली, अगस्त 12 -- Gold Price Today: आज बुधवार 12 अगस्त को सोने के भाव में तेजी रही। सर्राफा बाजार में सोना 96 रुपये महंगा हुआ है। सोने का भाव 1,54,850 रुपये पर है। ये 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का रेट है। कल मंगलवार को सोने का दाम 85 रुपये महंगा होकर 1.53 लाख रुपये पर बंद हआ था। बुलियन मार्केट में 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,41,840 रुपये पर है। अगर आप आज गोल्ड ज्वैलरी खरीदने या निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो आज 12 अगस्त का गोल्ड रेट जान लें।दिल्ली में आज का सोने का रेट देश की राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 1,54,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,840 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।बिहार में आज का गोल्ड रेट बिहार की राजधानी पटना में 24 कैरेट गोल्ड 1,54,930 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। यहां दाम 104 रुपये चढ़ा है। पटना में 22 क...