नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- Gold Price Today: डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर हमले दो हफ्तों के लिए टालने के ऐलान के बाद आज सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली है। एमसीएक्स पर चांदी की कीमत 6% या 13,000 रुपये से अधिक बढ़कर 2,44,770 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि एमसीएक्स पर सोने की कीमत 2.4% या 3600 रुपये से अधिक बढ़कर 1,53,944 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इंटरनेशनल मार्केट में भी स्पॉट गोल्ड 2.3% चढ़कर 4,811.66 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया, जबकि अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 3.3% की तेजी के साथ 4,840 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर बंद हुए।बाजार में 'रिलीफ रैली', आगे भी दिख सकता है उतार-चढ़ाव विशेषज्ञों के मुताबिक, यह तेजी फिलहाल "रिलीफ रैली" है। ब्लूमबर्ग ने एक्सपर्ट ताई वोंग के हवाले से बताया है कि सोने के लिए 4,930 डॉलर और 5,000 डॉलर के स्...