नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- Gold Price Today 22 October: सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली। सोना 1.18 फीसदी सस्ता होकर 1,44,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। सोने का दाम आज 1200 रुपये प्रति 10 ग्राम तक कम हुआ है। पिछले एक महीने में सोने की कीमत 5.70 फीसदी और चांदी की कीमत 14.52 फीसदी तक टूट चुकी है। ऐसे में शादी-ब्याह के लिए सोने-चांदी के गहने खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के मन में सवाल है कि क्या कीमतों में अभी और गिरावट आएगी या खरीदारी का यह सही मौका है? यहां जानिये आज 22 अक्तूबर को सोने का दाम क्या रहा।दिल्ली में सोने का भाव राजधानी दिल्ली में 22 अक्टूबर को सोने की कीमतों में गिरावट का असर देखने को मिला। 24 कैरेट सोने का भाव - 1,44,610 रुपये प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव - 1,32,560 रुपये प...