नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- Gold Price Today: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले दो हफ्तों के लिए टालने का ऐलान किया है। इस फैसले के बाद सोने की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली है। चांदी के भाव भी चढ़ गए हैं। बाजार ने इस फैसले को राहत संकेत के तौर पर लिया, जिससे निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश यानी गोल्ड की ओर बढ़ा। स्पॉट गोल्ड 2.3% चढ़कर 4,811.66 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया, जबकि अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 3.3% की तेजी के साथ 4,840 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर बंद हुए।बाजार में 'रिलीफ रैली', आगे भी दिख सकता है उतार-चढ़ाव विशेषज्ञों के मुताबिक, यह तेजी फिलहाल "रिलीफ रैली" है। ब्लूमबर्ग ने एक्सपर्ट ताई वोंग के हवाले से बताया है कि सोने के लिए 4,930 डॉलर और 5,000 डॉलर के स्तर अहम रेजिस्टेंस बने रहेंगे। हालांकि, आगे की चाल इस बात पर निर्भर करेगी कि ईरा...