नई दिल्ली, जून 11 -- Gold Silver Rate Today 11 June:सर्राफा बाजारों में सोने के रेट में आज भी बड़ी गिरावट है जबकि, चांदी के भाव में मामूली तेजी है। आज 24 कैरेट गोल्ड के भाव 1562 रुपये गिरकर 145584 रुपये पर आ गए हैं। जबकि, चांदी के भाव 257 रुपये चढ़कर 235540 रुपये पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा 23 कैरेट से लेकर 14 कैरेट गोल्ड तक के रेट में भी भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। इस महीने 24 कैरेट सोना 156463 रुपये से 145584 रुपये पर आ गया है। इस अवधि में सोना 10879 रुपये सस्ता हुआ है। जबकि, चांदी के भाव 263946 रुपये प्रति किलो से गिरकर 233540 रुपये पर आ गई है। चांदी इस दौरान 30406 रुपये टूटी है।22 और 23 कैरेट गोल्ड के रेट आज 23 कैरेट गोल्ड के रेट में 1556 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। अब यह 145001 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। जबकि, 22 कैरेट ग...