गोड्डा, अगस्त 10 -- Godda News: बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के सभी 91 बूथ केंद्रों पर रविवार को दूसरे दिन भी मतदाता सूची में नाम जोड़ने, सुधार तथा मतदाता विवरण की जांच को लेकर विशेष शिविर आयोजित किया गया। लगातार दूसरे दिन शिविर लगाए जाने से विभिन्न बूथ केंद्रों पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। बड़ी संख्या में लोग अपने मतदाता पहचान एवं सूची से संबंधित जानकारी लेने के लिए बूथों पर पहुंचे और आवश्यकतानुसार आवेदन जमा किया। यह भी पढ़ें- छूटे हुए कम, नए मतदाता नाम जुड़वाने के लिए अधिक पहुंचेमतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया शिविर में पहली बार मतदाता बनने वाले योग्य नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए फॉर्म संख्या-6 उपलब्ध कराया गया। वहीं मतदाता सूची में नाम, पता, उम्र सहित अन्य विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर उसमें सुधार के लिए भी आवेदन लि...