गोड्डा, अक्टूबर 27 -- Godda News: गोड्डा संवाद सूत्र। जिले में अगले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 27 अक्टूबर से जिले में बादलों की आवाजाही बढ़ने के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 27 अक्टूबर को गोड्डा सहित राज्य के पूर्वी, दक्षिणी एवं आसपास के मध्य भागों में कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात और हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। मौसम में अचानक बदलाव को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वहीं 28 अक्टूबर को गोड्डा जिले में आसमान में बादल छाए रहने तथा कई स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है। 29 अक्टूबर को भी मौस...