गोड्डा, जुलाई 7 -- Godda News: गोड्डा संवाद सूत्र। गोड्डा के सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर गोड्डा, दुमका और देवघर जिले में पिछले 20 वर्षों के दौरान सांसद विधायक निधि, राज्य सरकार एवं विभिन्न कॉरपोरेट कंपनियों के सीएसआर फंड से खरीदी गई एंबुलेंसों का विस्तृत ब्योरा उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि जनता के पैसे से खरीदी गई एंबुलेंसों की वास्तविक स्थिति सामने आनी चाहिए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वे आज भी मरीजों की सेवा में लगी हैं या वर्षों से खराब होकर बेकार पड़ी हैं। पत्र की प्रति स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को भी भेजी गई है।

एंबुलेंसों का खरीद विवरण सांसद ने पत्र में कहा है कि बीते दो दशकों के दौरान तीनों जिलों में सांसद एवं विधायक निधि से ब...