Godda News: 20वीं जूनियर राज्यस्तरीय खो खो प्रतियोगिता के लिए गोड्डा की टीम खूंटी रवाना
गोड्डा, जुलाई 2 -- Godda News: 20वीं जूनियर राज्यस्तरीय खो खो प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए गोड्डा की जूनियर बालक टीम खूंटी के लिए रवाना हुई। टीम में संत माइकल स्कूल महागामा, धपरा हाई स्कूल तथा प्लस टू हाई स्कूल के खिलाड़ियों भागीदारी है। इन विद्यालयों के सर्वाधिक खिलाड़ियों का चयन जिले की टीम में हुआ है। रवाना होने से पहले जिला खो खो संघ के पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाओं के साथ विदाई दी। जिला खो खो संघ के सचिव आर्यन चंद्रवंशी ने कहा कि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत की है। उन्हें उम्मीद है कि सभी खिलाड़ी अनुशासन, समर्पण और खेल भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे तथा गोड्डा जिले का नाम राज्य स्तर पर गौरवान्वित करेंगे। टीम के कोच विजय कुमार मिर्धा ने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.