गोड्डा, अगस्त 2 -- Godda News: गोडडा प्रतिनिधि । जितपुर खनन परियोजना क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए टेरी माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड और अदाणी फाउंडेशन ने 15 स्थानीय युवाओं को एक माह के एलएमवी (लाइट मोटर व्हीकल) ड्राइविंग प्रशिक्षण के लिए गोड्डा स्थित दीक्षित ऑटो ड्राइविंग सेंटर भेजा है। प्रशिक्षण में 13 युवक एवं 2 युवतियां शामिल हैं, जिन्हें व्यावसायिक ड्राइविंग का प्रशिक्षण देकर भविष्य में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम पंचायत पहाड़पुर की पंचायत प्रधान मेरी मार्गरेट ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कौशल विकास युवाओं के भविष्य को संवारने का सबसे प्रभावी माध्यम है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थानीय युवाओ...