गोड्डा, जुलाई 13 -- Godda News: गोड्डा संवाद सूत्र। हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान समारोह के तहत 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन मिशन चौक स्थित शुभदा बैंक्वेट हॉल में सुबह 10 बजे से किया जाएगा। इस समारोह में सीबीएसई, आईसीएसई और जैक बोर्ड के मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि, शिक्षाविदों तथा अन्य विशिष्ट अतिथियों के हाथों सम्मानित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Ara News: आरा में हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान आज, टॉपर बच्चे होंगे पुरस्कृतसमारोह का उद्देश्य इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों की उपलब्धियों को पहचान देना और उन्हें आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है। हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल...