Godda News: 0. गोड्डा: चेकडैम में तीन बच्चे डूबे, दो को बचाया, एक की मौत
गोड्डा, सितम्बर 28 -- Godda News: - ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दो को बचा लिया, एक का शव बरामद बसंतराय (गोड्डा)। प्रतिनिधि। बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के जमनीकोला पंचायत अंतर्गत कुम्हराकोल गांव स्थित चेकडैम में रविवार को नहाने के दौरान डूबे 15 वर्षीय तस्लीम का शव करीब चार घंटे बाद बरामद किया गया। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे घटनास्थल का माहौल गमगीन हो गया। बेटे का शव देखते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। घटना के बाद से ही परिजन और ग्रामीण तस्लीम के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए थे, लेकिन करीब चार घंटे तक चले खोज अभियान के बाद उसका शव बरामद होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जानकारी के अनुसार, कुम्हराकोल गांव निवासी 15 वर्षीय तस्लीम, पिता रज्जाक, समेत तीन बच्चे रविवार को कुम्हराकोल गांव के समीप तेतरया, बिहार स्थित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.