गोड्डा, अगस्त 3 -- Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रमेश कुमार एवं सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न प्रखंडों में लीगल एड क्लिनिक की ओर से विधिक जागरुकता शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को कानूनी जानकारी दी जा रही है। इसी कड़ी में सदर प्रखंड अंतर्गत रंगमटिया, हरिपुर, सिमरडा आदि गांवों में शिविर आयोजित कर अधिकार मित्र इंतेखाब आलम व चंपा कुमारी ने ग्रामीणों को कानून की जानकारी दिया। यह भी पढ़ें- अधिकार का अतिक्रमण करने पर दंड का प्रविधाननालसा योजना की जानकारी डालसा की ओर से गठित टीम के सदस्यों ने ग्रामीणों को नालसा (संवाद ) योजना, 2025 की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समाज में देश के सभी नागरिकों को गिरमापूर्ण जिंदगी जीने का अधिकार है। अधिकार का अतिक्रमण करने पर ही उसे दंडित किया जाता है। नालसा का उद...