गोड्डा, अगस्त 17 -- Godda News: गोड्डा प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होली मिशन स्कूल, गोड्डा में देशभक्ति एवं उत्साह से ओत-प्रोत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की प्रभात फेरी से हुई। हाथों में तिरंगा लिए विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम से सराबोर हो गया। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: जिले के निजी शिक्षण संस्थानों में भी लहराया तिरंगाकार्यक्रम का आयोजन प्रभात फेरी के बाद विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण समारोह हुआ। विद्यालय के निदेशक शिव शंकर यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और विद्यार्थियों व शिक्षकों ने राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं समर्पण की भावना व्यक्त की। इस अवसर पर प्राचार्य विनायक साह, गोपाल कुमार, अंशु कुमारी, शुभम राज, लाल...