गोड्डा, अगस्त 7 -- Godda News: हिंदुस्तान ओलंपियाड में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के पांच छात्रों को मिला सहयोग राशि मेहरमा, एक संवाददाता। हिंदुस्तान ओलिंपियाड 2025 में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय सहित क्षेत्र का नाम रोशन करने पर मेहरमा बाईपास स्थित हिमालयन अकैडमी में कार्यक्रम आयोजित कर विद्यालय के कक्षा 6 के छात्र सोनू कुमार का जोरदार स्वागत किया गया। तत्पश्चात उन्हें हिंदुस्तान ओलंपियाड की ओर से दिए गए प्रमाण पत्र एवं Rs.3100 का चेक, विद्यालय की कोऑर्डिनेटर सुधा सिन्हा द्वारा प्रदान किया गया। पुरस्कार पाकर सोनू ने हिंदुस्तान के प्रति आभार व्यक्त किया।विद्यालय के ही अन्य चार छात्र-छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन पर हिंदुस्तान ओलंपियाड द्वारा पुरस्कार स्वरूप दिए गए चेक भी सौंपे गए। जिसमें वर्ग नवम की छात्रा वर्षा कुमारी को...