गोड्डा, अक्टूबर 25 -- Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि त्योहारों और शादी-विवाह के मौसम में मिठाइयों की मांग बढ़ने के साथ ही उनकी गुणवत्ता और शुद्धता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। अभी दुर्गा पूजा का समापन हुआ है, अब दीपावली, काली पूजा, महापर्व छठ और जगद्धात्री पूजा के शादी विवाह का मौसम शुरू हो रहा है। इस दौरान लोग जमकर मिठाई खरीदते हैं। बाजार में बिकने वाली मिठाइयां कितनी सुरक्षित हैं, उन्हें बनाने में शुद्ध दूध और मावे का इस्तेमाल हो रहा है या नहीं और दुकानों पर खाद्य सुरक्षा के नियमों का पालन किया जा रहा है, यह जांच का विषय है। मिठाइयों की खरीदारी करते समय आम उपभोक्ता के पास उनकी शुद्धता पहचानने का कोई आसान तरीका नहीं होता। ऐसे में मिलावटी या दूषित खाद्य पदार्थ लोगों की सेहत के लिए खतरा बन सकते हैं। हिन्दुस्तान इस अभियान के जरिए मिठाइयों की...