गोड्डा, अक्टूबर 12 -- Godda News: महागामा एक प्रतिनिधि। महागामा प्रखंड के हनवारा से नयानगर जाने वाली मुख्य सड़क पर बने गड्ढों को भरने का काम रविवार को शुरू कर दिया गया। सड़क की बदहाल स्थिति और राहगीरों की परेशानी को लेकर हिंदुस्तान अखबार में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग की ओर से मरम्मत का काम शुरू किए जाने से स्थानीय लोगों में राहत की उम्मीद जगी है। गौरतलब है कि हनवारा-नयानगर मुख्य सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए थे। इसके कारण इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए सड़क पर आवागमन करना जोखिम भरा बना हुआ था। यह भी पढ़ें- Godda News: हनवारा थाना प्रभारी की पहल पर सड़क के गड्ढों में भरवाया गया मोरंग-पत्थर, राहगीरों को मिलेगी राहत...