Godda News: हिंदुस्तान ओलंपियाड में कस्तूरबा महागामा के दो मेधावी छात्रा को किया गया सम्मानित
गोड्डा, अगस्त 8 -- Godda News: महागामा, एक संवाददाता। महागामा स्थित पीएम श्री कस्तूरबा बालिका विद्यालय में शुक्रवार को हिंदुस्तान ओलंपियाड परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की वार्डन सुनीता कुमारी ने परीक्षा में सफल दो मेधावी छात्रा को चेक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
पुरस्कार वितरण समारोह वार्डन सुनीता कुमारी ने कहा कि हिंदुस्तान ओलंपियाड जैसी प्रतियोगी परीक्षाएं विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें भविष्य की प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए तैयार करने का बेहतर माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 में भी परीक्षा आयोजित होगी और आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.