Godda News: हाईवे पर स्टंट कर रील बनाना युवक को पड़ा भारी, थाने बुलाकर मंगवाई गई माफी, भरवाया गया बॉन्ड
गोड्डा, जुलाई 20 -- Godda News: गोड्डा संवाद सूत्र। सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोअर्स बढ़ाने की चाह में हाईवे पर स्टंट कर रील बनाना एक युवक को महंगा पड़ गया। युवक द्वारा हाईवे पर बिना किसी सुरक्षा उपकरण के बाइक चलाते हुए और गलत दिशा में स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था।
पुलिस की कार्रवाई वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और कार्रवाई करते हुए रविवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के युवक जजमेंट यादव को मुफस्सिल थाना बुलाया। थाने में युवक से पूरे मामले की पूछताछ की गई। पुलिस ने उसे सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देते हुए इस तरह की लापरवाही के गंभीर परिणामों से अवगत कराया। इसके बाद युवक से लिखित माफी मंगवाई गई तथा भविष्य में ऐसी हरकत दोबारा नहीं करने का बॉंड भी भरवाया गया। युवक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.