Godda News: हनवारा थाना प्रभारी की पहल पर सड़क के गड्ढों में भरवाया गया मोरंग-पत्थर, राहगीरों को मिलेगी राहत
गोड्डा, अक्टूबर 12 -- सड़क के गड्ढों से राहगीरों को राहत Godda News: महागामा प्रतिनिधि। महागामा प्रखंड के हनवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत मिल्की चौक पर सन्हौला एवं परसा रोड मोड़ के समीप सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों से परेशान राहगीरों को राहत दिलाने की पहल की गई है। हनवारा थाना प्रभारी विकास कुमार के त्वरित प्रयास से गड्ढों में मोरंग और पत्थर भरवाने का काम कराया गया। सड़क पर गहरे गड्ढे हो जाने के कारण लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। खासकर बड़ी गाड़ियों के गुजरने के दौरान वाहन चालकों को परेशानी होती थी। कई बार गड्ढों के कारण वाहनों के टायर फटने की आशंका बनी रहती थी। वहीं, दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वाले राहगीरों के लिए भी यह रास्ता जोखिम भरा हो गया था। असंतुलित होकर गिरने से लोगों के घायल होने की आशंका बनी रहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.