गोड्डा, अगस्त 1 -- Godda News: महागामा एक प्रतिनिधि। महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक ने शुक्रवार को हनवारा थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, अभिलेखों के संधारण, लंबित कांडों की स्थिति, मालखाना, हाजत तथा थाना के विभिन्न शाखाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ ने थाना प्रभारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने, फरार आरोपितों की गिरफ्तारी में तेजी लाने, नियमित वाहन जांच अभियान चलाने तथा क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए सतत गश्ती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने आम लोगों की शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष निष्पादन करने तथा थाना आने वाले फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने पर भी जोर दिया। एसडीपीओ ने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण औ...