गोड्डा, अगस्त 14 -- Godda News: महगामा प्रतिनिधि। महगामा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हनवारा सहित आसपास के इलाकों में खरीफ सीजन के दौरान यूरिया और डीएपी खाद की कथित कालाबाजारी का मामला चर्चा में है। किसानों का आरोप है कि धान की खेती के महत्वपूर्ण समय में खाद की मांग बढ़ते ही कुछ दुकानदारों द्वारा निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूली जाती है। इससे आर्थिक रूप से पहले से परेशान किसानों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि हर वर्ष धान की खेती के मौसम में खाद की जरूरत बढ़ने का फायदा उठाकर मनमानी कीमत लेने की शिकायत सामने आती है। कई किसान मजबूरी में औने-पौने दाम पर खाद खरीदने को विवश होते हैं। हालांकि हर साल प्रशासन सख्त दिशा निर्देश भी देते हैं लेकिन क्षेत्र के थोक एवं खुदरा विक्रेता किसानों से मनमाने तरीके से दाम लेने से बाज नहीं होते हैं। ...