गोड्डा, अक्टूबर 12 -- शैक्षणिक तनाव प्रबंधन पर कार्यशाला Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि। पोड़ैयाहाट के सुग्गाबथान मॉडल महाविद्यालय, गोड्डा में छात्रों के वैलनेस एवं शैक्षणिक तनाव प्रबंधन पर जागरूकता के क्रम में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संतोष कुमार ने किया तथा विषय प्रवेश कराते हुए कहा कि आज कोई भी ऐसा व्यक्ति या छात्र नहीं है जो मानसिक रूप से परेशान न हो। खासकर आज का युवा पीढ़ी अपने भविष्य को लेकर खासा परेशान रहता है। आज पढ़ाई,परीक्षा और बढ़ते प्रतिस्पर्धा के कारण अधिकतर छात्र तनाव से ग्रसित होकर बीमार हो रहे हैं। जिसका समय पर समाधान नहीं होने से उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। प्राचार्य डॉ. ज्योति कुमार पंकज ने युवाओं व छात्रों में बढ़ते शैक्षणिक तनाव प्रबंधन पर अपनी बात रखते हुए क...