गोड्डा, अक्टूबर 3 -- Godda News: स्वच्छता के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोड्डा में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत पेंटिंग एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। नगर परिषद गोड्डा के विभागीय निर्देश के तहत आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वच्छता से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पेंटिंग के माध्यम से स्वच्छता, साफ-सफाई और स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया। वहीं निबंध प्रतियोगिता में स्वच्छता के महत्व और समाज में इसकी भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ उन्हें अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित करना रहा। यह भी पढ़ें- Bh...